पीलीभीत। गांव सुंदरपुर में शनिवार रात जमकर बार बालाओं ने ठुमके लगाए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जहानाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में बिना शनिवार रात बरात से एक दिन पहले युवक ने बिना अनुमति के अश्लील डांस पार्टी का आयोजन किया। वायरल वीडियो में एक युवक डांस के दौरान जमकर पैसा लुटा रहा है।
अश्लील डांस पर प्रतिबंध लगा होने का अफसर हवाला दे रहे है। इसके बाद भी जहानाबाद थाना क्षेत्र में पूरी रात बार बालाएं ठुमके लगाती रहीं और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जहानाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार कटियार के अनुसार वीडियो वायरल हुआ है। जिसके यहां आयोजन हुआ है, वहां बरात गई हुई है। बरात लौटने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अभी मामले की जांच चल रही है।