फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। सीएचसी पर तैनात एक संविदा चिकित्सक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में चिकित्सक पर मेडिकल रिपोर्ट को प्रभावित करने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले एक हफ्ते से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सीएचसी के एक संविदा चिकित्सक को किसी व्यक्ति से चर्चा करते देखा जा रहा। वीडियो के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि चिकित्सक मेडिकल रिपोर्ट को पक्ष में करने की बात कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो की ऑडियो स्पष्ट न होने के कारण इसमें हो रही वास्तविक बातचीत की पुष्टि नहीं हो पा रही है। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो 27 जून का बताया जा रहा। डिप्टी सीएमओ डॉ. क्षत्रपाल सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में है। इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुरूप नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें