फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली गिरने से चूका बीच का सोलर सिस्टम हुआ डैमेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पर्यटन सत्र बंद होते ही एक जुलाई को बिगड़ते मौसम के बाद बिजली गिरने से चूका बीच में लगा सोलर सिस्टम डैमेज हो गया। इससे चूका बीच में अव्यवस्थाएं हावी हो गईं। जानकारी होने पर विभागीय अफसरों ने मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है। बिजली गिरने के बाद से चूका बीच में रात के समय अंधेरा छा रहा है।
विज्ञापन

पीटीआर का प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच महोफ रेंज के जंगल में स्थित है। पर्यटन सत्र के दौरान सात माह तक चूका बीच में नियमित रौनक रहती है। सैलानियों ने घूमने के साथ चूका बीच में ठहरकर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद भी लेते हैं। सैलानियों की सुविधा के लिए पीटीआर प्रशासन की ओर से चूका बीच में सोलर पैनल का सिस्टम लगाया गया था। सोलर सिस्टम से हटों में एसी, लाइट, मोटर समेत अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रहती हैं।
इधर, 30 जून को पर्यटन सत्र बंद हो गया। इसके बाद ही मौसम भी बदला और एक जुलाई को बारिश हुई। इस दौरान चूका बीच के सोलर सिस्टम पर बिजली गिर गई। इससे सिस्टम पूरी तरह डैमेज हो गया। रात में अंधेरा छाने से देखरेख और निगरानी टीम को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से चूका बीच में लगा सोलर सिस्टम डैमेज हुआ है। इसकी रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी गई है। जल्द ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें