फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: सड़क पर बंदर को बचाने में अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, नीचे दबकर सब्जी विक्रेता की मौत

Sun, 25 Oct 2026 03:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर में सड़क पर अचानक आए बंदर को बचाने के प्रयास में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
प्रहलाद प्रसाद का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर में बरेली मार्ग पर कचहरी के सामने रविवार सुबह बंदर को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो चला रहे सब्जी विक्रेता प्रहलाद प्रसाद कश्यप (68 वर्ष) की मौत हो गई। वह टेंपो में बैंगन लादकर मंडी में बेचने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भौरूआ निवासी प्रहलाद प्रसाद कश्यप रोजाना टेंपो से सब्जियां लेकर बीसलपुर मंडी आते थे। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे वह टेंपो में बैंगन लादकर मंडी जा रहे थे। बरेली मार्ग पर कचहरी के पास अचानक टेंपो के सामने बंदर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। टेंपो के नीचे दबकर प्रहलाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में पहुंचाया अस्पताल 
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उन्हें टेंपो से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन गंभीर चोटें होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर आजम ने बताया कि प्रहलाद को काफी गंभीर चोटें आई थीं। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि कोतवाली पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उधर, प्रहलाद की मौत से पत्नी सुखदेवी, पुत्र शिवराम और पुत्रियां विमला देवी, उर्मिला देवी, निर्मला देवी व पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें