फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सब्जी विक्रेता को डंडों से पीटा, तीन पर मुकदमा दर्ज

Fri, 10 Oct 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह निवासी ज्वालाप्रसाद ने फास्ट फूड दुकान मालिक सहित तीन लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। डंडे से पीटने पर सब्जी विक्रेता घायल हो गया। वहीं, घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। पिटाई के दौरान कई लोग वाहन को रोककर घटना को देखने लगे।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में ज्वालाप्रसाद ने बताया कि सात अक्तूबर की रात करीब आठ बजे वह अपनी सब्जी की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान गौहनियां रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित फास्ट फूड दुकान का मालिक सचिन अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा।
आरोपी ने दुकान के पास गिरे अपने बोर्ड को लेकर विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगा। ज्वालाप्रसाद ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी उसकी दुकान हटाने की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी भी देने लगे। आरोपियों ने सरेआम पिटाई कि इससे वह गंभीर गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया और तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि इससे उसके परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें