बीसलपुर। रविवार को आर्यसमाज भवन में वैदिक और शक्तिपीठ में गायत्री यज्ञ हुआ। इन कार्यक्रमों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
आर्यसमाज भवन के यज्ञ में श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं। इस मौके पर वेदों का स्वाध्याय भी किया गया। जयघोष और शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप गंगवार, मंत्री राकेश कुमार, पूर्व प्रधान डॉ. सत्येंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, विजय कुमार, बाबूराम मौर्य, ओमप्रकाश आर्य, उग्रसेन, राजेश भारद्वाज, राजेश शर्मा, भूपराम वेदार्थी, डॉ. देवेंद्र कुमार और रामभरोसे लाल समेत काफी आर्यजन मौजूद रहे।
इधर मोहल्ला शास्त्री नगर स्थित शक्तिपीठ में परिब्राजक राजेंद्र कुमार ने गायत्री यज्ञ कराया। कार्यक्रम स्थल पूरे समय जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं। हाथ जोड़कर यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और विभिन्न प्रकार की मनौतियां मानीं। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव, ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, देवकी नंदन गंगवार, रिया, सविता, निसा, अलका गगवार, आशीष त्रिपाठी, अनोखेलाल, चेतराम गंगवार, आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।