फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Gandhi: सांसद वरुण गांधी ने फिर किया ट्वीट, रेलमंत्री से बेरोजगार छात्रों के हक में फैसला लेने का आग्रह

Wed, 08 Jun 2022 09:34 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत

सार

सांसद ने आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा केंद्रों को आवेदकों के निवास से सैकड़ों किलोमीटर दूर बनाए जाने को लेकर चार जून को पहला पत्र रेलमंत्री को लिखा था। पत्र में परीक्षा केंद्र 100-200 किलोमीटर की दूरी पर बनाए जाने एवं आवेदकों को जाने के लिए रेल किराये में रियायत तथा अतिरिक्त बोगी की व्यवस्था करने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर बेरोजगार छात्रों का मुद्दा उठाया है। रेल मंत्री से बेरोजगार छात्रों के हक में फैसला लेने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


सांसद ने आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा केंद्रों को आवेदकों के निवास से सैकड़ों किलोमीटर दूर बनाए जाने को लेकर चार जून को पहला पत्र रेलमंत्री को लिखा था। पत्र में परीक्षा केंद्र 100-200 किलोमीटर की दूरी पर बनाए जाने एवं आवेदकों को जाने के लिए रेल किराये में रियायत तथा अतिरिक्त बोगी की व्यवस्था करने का सुझाव दिया था। इसी मामले में सांसद ने बुधवार को एक बार फिर रेलमंत्री को पत्र लिखा।

सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि रेल भर्ती बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदक परेशान हैं। वे ट्वीट करके पूछ रहे हैं कि रेलमंत्री ने क्या कार्रवाई की? इसके जवाब में वह निरुत्तर हो जाते हैं क्योंकि आपके द्वारा अभी तक कोई नीतिगत निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि अब परीक्षा में कुछ ही दिन रह गए हैं। अगर समय रहते कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आर्थिक रूप से कमजोर उन हजारों परीक्षार्थियों को दिक्कत झेलनी पड़ेगी जो रेलमंत्री से उम्मीद लगाए बैठे हैं। 
विज्ञापन


सांसद ने रेल मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि परिक्षार्थियों की समस्याओं के विषय में अपने लिखे गए पत्र पर उठाए गए कदम की जानकारी चाहता हूं। उम्मीद है कि अविलंब निर्णय लेंगे। यदि ऐसा होता है तो छात्रों के मन-मस्तिष्क में सरकार के प्रति सकारात्मक छवि का निर्माण होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें