फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Gandhi: वरुण गांधी का सरकार पर फिर हमला, 'नमामि गंगे पर 11,000 करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों?'

Tue, 26 Jul 2022 04:38 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, पीलीभीत

सार

पीलीभीत से भाजपा के सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को आड़े हाथों लिया है। वरुण गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार से सवाल पूछा है। 
विज्ञापन
पीलीभीत में वरुण गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी अपनी ही पार्टी पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। वरुण गांधी किसी भी मुद्दे पर बेबाक सवाल पूछते हैं और केंद्र सरकार से आंकड़े भी मांगते हैं। मंगलवार को वरुण गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए गंगा में बढ़ते प्रदूषण का मामला उठाया है।
विज्ञापन


वरुण गांधी ने नमामि  गंगे परियोजना को लेकर सरकार से सवाल किया है कि नमामि गंगे परियोजना में 11,00 करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी जीवनदायिनी गंगा इतनी प्रदूषित क्यों है और इसकी जवाबदेही किसकी होगी ? 

वरुण गांधी ने ट्वीट करके लिखा- 'गंगा हमारे लिए सिर्फ नदी नहीं, 'मां' है। करोड़ों देशवासियों के जीवन, धर्म और अस्तित्व का आधार है मां गंगा। इसलिए नमामि गंगे पर 20,000 करोड़ का बजट बना। 11,000 करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों?'
विज्ञापन

   

वरुण गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें नदी किनारे कई मछलियां मरी हुई दिख रही हैं। वीडियो के साथ वरुण गांधी ने कैप्शन में लिखा - 'गंगा तो जीवनदायिनी है, फिर गंदे पानी के कारण मछलियों की मौत क्यों? जवाबदेही किसकी ?'
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी वरुण गांधी ने बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा है और कई सवाल भी पूछे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें