फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण सेना ने प्रभारी सीएमओ का फूंका पुतला

Fri, 20 Feb 2015 12:06 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
वरुण सेना के कार्यकर्ताओं ने एक चिकित्सक पर कार्रवाई न करने के विरोध में प्रभारी सीएमओ का पुतला फूंका।
विज्ञापन


वरुण सेना के मंडल प्रभारी मनोज शर्मा के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता गुरुवार को नेहरू पार्क के समीप एकत्र हुए। मंडलप्रभारी ने कहा कि शहर के एक चिकित्सक फर्जी कागजात के आधार पर क्लीनिक चला रहे हैं। इसकी पांच बार शासन से लेकर जिलास्तर तक शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि शासन ने सीएमओ को कार्रवाई के आदेश भी किए गए थे, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।

कार्यकर्ताओं ने साथ लाए प्रभारी सीएमओ के पुतले का आग के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई न करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। पुतला दहन करने वालों में मनोज शर्मा, बबलू शर्मा, जिला सचिव ओमकार, शांतिस्वरूप, मिश्रीलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर चिकित्सक रामऔतार अग्रवाल ने बताया कि सांसद वरुण गांधी व केंद्रीय मंत्री के कार्यकर्ता दुकान खाली कराने का दबाव बना रहे हैं। दुकान मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कुछ लोग मेरे व्यवसाय को बदनाम करने को अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
सुनील-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें