बीसलपुर। गांव पकड़िया मंगली निवासी युवक ने दीपावली पर पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार सुबह फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पकड़िया मंगली निवासी राममूर्ति गंगवार ने बताया कि उनकी पुत्रवधू सुनीता अपने पति से पूछे बगैर अपने मायके चली गई। पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों पर पहले भी अक्सर विवाद होता रहता था। पुत्र देवशंकर ने पत्नी के मायके जाने का काफी विरोध किया था, लेकिन बहू ने उसकी बात नहीं मानी।
इसी बात से क्षुब्ध होकर देव शंकर (32) ने पत्नी के जाने के बाद कमरे में लगे बिजली के पंखे के कुंडे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद