फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीक से लैस हो गया उपाधि महाविद्यालय, बनी वेबसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद का एकमात्र शासकीय सहायता प्राप्त उपाधि महाविद्यालय अब हाईटेक हो गया है। महाविद्यालय ने अपनी वेबसाइट बना ली है। अब छात्र-छात्राएं अपने घर पर ही वेबसाइट पर क्लिक करते ही स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष के दाखिले के लिए आवेदन भेज सकेंगे। वेबसाइट की मदद से छात्र-छात्राएं अपना परिचय पत्र, चरित्र प्रमाण और टीसी आदि भी निकाल सकेंगे।
विज्ञापन

उपाधि महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके कई विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर और विधायक तक बन चुके हैं। मगर, बीते कुछ समय से शिक्षा के गिरते स्तर से यह महाविद्यालय अपनी साख खोता जा रहा था। पांच दशक पूर्व स्थापित यह महाविद्यालय कभी शहर के नामचीन शिक्षण संस्थानों में से एक था, लेकिन समय के बाद बढ़ती अनुशासनहीनता से महाविद्यालय की तस्वीर बदरंग होती गई। वर्ष 2004 में अनियमितताओं के चलते शासन ने महाविद्यालय की प्रबंध समिति को भंग कर कंट्रोलर की नियुक्ति कर दी। फिर तो महाविद्यालय साल दर साल अपनी पुरानी साख खोता चला गया।
वर्ष 2015 में महाविद्यालय में प्रबंध समिति का दोबारा गठन किया गया। मगर इसके बाद भी यहां खास बदलाव नजर नहीं आए। इधर, महाविद्यालय में डॉ. विनय कुमार गर्ग को प्राचार्य बनाया गया तो उन्होंने प्रबंध समिति के साथ मिलकर महाविद्यालय को दोबारा अपने पुराने गौरव में लाने का संकल्प लिया। अब उनका यह प्रयास रंग लाता दिख रहा है। महाविद्यालय अब तकनीक से लैस होने लगा है। महाविद्यालय प्रशासन के मुताबिक चालू सत्र में स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी इस बार घर बैठे ही ऑनलाइन दाखिले का आवेदन कर सकेंगे और बिना किसी औपचारिकता के दोनों कक्षाओं के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन प्रवेश ले भी सकेंगे। इतना ही नहीं छात्र-छात्राएं अब अपना प्रवेश पत्र, चरित्र प्रमाण और टीसी आदि भी ऑनलाइन ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट उपाधि महाविद्यालय डॉट कॉम पर जाना होगा। इसके बाद संबंधित कार्य के लिए वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में महाविद्यालय में और भी बदलाव किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

महाविद्यालय की वेबसाइट पर अब विद्यार्थी स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष में ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे। इसके अलावा परिचय पत्र आदि भी ऑनलाइन निर्गत हो सकेगा। - डॉ. अंग्रेज सिंह, प्रभारी प्राचार्य, उपाधि महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें