यह हुआ आरक्षण
घोषित आरक्षण में इस बार पीलीभीत और बीसलपुर नगर पालिका की सीट महिला और पूरनपुर नगर पालिका की सीट अनारक्षित घोषित की है। इसके साथ ही नगर पंचायतों में नगर पंचायत कलीनगर की सीट अनुसूचित जाति महिला, नगर पंचायत नौगवां पकड़िया की सीट महिला, नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा की सीट अनारक्षित, नगर पंचायत बिलसंडा की सीट अनारक्षित, नगर पंचायत जहानाबाद की सीट अनारक्षित, नगर पंचायत बरखेड़ा की सीट पिछड़ा वर्ग और नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की है।
यहां बता दें कि पांच दिसंबर को जारी हुई सूची में कलीनगर, को छोड़कर सभी सीटें अनारक्षित घोषित की गईं थीं। कलीनगर को अति पिछड़ा के लिए आरक्षित घोषित किया गया था।
पिछले चुनाव में यह थी स्थिति
पिछले निकाय चुनाव में पीलीभीत नगर पालिका की सीट महिला, बीसलपुर की सीट पिछड़ी महिला और पूरनपुर की सीट अनारक्षित थी। नगर पंचायतों में बरखेड़ा पिछड़ी महिला, कलीनगर पिछड़ा वर्ग, जहानाबाद महिला और न्यूरिया पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित थी।
आरक्षण पर छह अप्रैल तक दे सकते हैं आपत्ति
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह गौतम ने बताया कि आरक्षण को लेकर किसी को कोई आपत्ति है तो वह छह अप्रैल तक दाखिल कर सकता है। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।