पीलीभीत। कांशीराम फीडर पर रविवार रात जमीन की खोदाई के दौरान अंडरग्राउंड लाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने से वहां की आपूर्ति प्रभावित हो गई। इससे उस क्षेत्र से जुड़े एक हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति करीब चार घंटे से ज्यादा गुल रही। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से वहां बिजली नहीं मिल सकी।
रविवार देर शाम करीब दस बजे केजीएन टू की लाइट प्रभावित हो गई। मोहल्ला खकरा, छोटी मार्केट, में फेस की समस्या से आपूर्ति बाधित रही। बेनहर फीडर बंद होने से यहां भी बिजली करीब एक घंटे तक नहीं आ सकी। इसके अलावा मोहल्ला शाहरुख, बाजार गेट, सराय खाम, मलिक मोहम्मद, मोहल्ला अशरफ समेत आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके साथ ही रविवार देर रात जमीन की खोदाई के दौरान जेसीबी द्वारा अंडरग्राउंड लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
सोमवार सुबह शहर के एकता नगर, बल्लभ नगर, चौक बाजार, मलिक मोहम्मद, रामलीला फीडर, मोहल्ला अशरफ खां समेत आदि इलाकों में आपूर्ति बाधित रही। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि काम के दौरान अंडरग्राउंड लाइन में दिक्कत आई थी। सूचना के बाद टीम को भेजकर ठीक करा दिया गया। संवाद