घटिया सामग्री से हो रहे नाले के निर्माण पर सवाल उठाते हुए लोगों ने इसकी शिकायत की थी। शिकायत पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल करवाई तो निर्माण घटिया पाया गया। इस पर नाले को ध्वस्त करा दिया गया।
पीलीभीत की नगर पंचायत पकड़िया नौगवां में निर्माणाधीन नाले का कार्य गुणवत्तापूर्वक नहीं किया गया। मानक के अनुसार सामग्री नहीं लगाई गई। निर्माण पर सवाल उठाते हुए लोगों ने इसकी शिकायत की। इस पर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल करवाई तो निर्माण घटिया पाया गया। इसके बाद अब तक बनाए गए नाले को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत नगर पंचायत पकड़िया नौगवां के इस्लामनगर में नगर पंचायत कार्यालय के पास नाला का निर्माण चल रहा है। नाले में घटिया सामग्री प्रयोग होने की कुछ लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से शिकायत की थी। शिकायत पर अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोख सिंह संधू ने रविवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में निर्माणाधीन नाले की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई।
इस पर अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोख सिंह संधू ने ठेकेदार से नाला तुड़वाकर गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए । इससे पूर्व में भी कई बार ठेकेदार को अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि नाला निर्माण की गुणवत्ता में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निरीक्षण में पाई गई गुणवत्ता में कमी को देखते हुए पूरा नाला ठेकेदार द्वारा तुड़वाकर सही से बनवाए जाने के निर्देश दिए गए ।