फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू भीड़ बेरिकेडिंग तोड़ती हुई पहुंची सभा स्थल

विज्ञापन
सभा स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल पर पहुंचने के लिए प्रशासन ने तीन गेट बनाए गए थे। एक गेट वीआईपी के लिए बनाया गया। जबकि दो गेट आम लोगों के लिए बनाए गए थे। इन दोनों गेटों से चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाना था। मगर मुख्यमंत्री के जनसभा स्थल पर पहुंचने से पहले ही भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस ने रोकने का भरकस प्रयास किया, मगर भीड़ गेट पर लगाई गई बेरिकेडिंग को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। इससे पुलिस लोगों की चेकिंग भी नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन

शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री के लिए जनसभा स्थल बनाया गया। सभा स्थल पर जाने के लिए प्रशासन ने तीन गेट बनाए थे। गांधी स्टेडियम रोड के गेट पर वीआईवी लोगों के लिए प्रवेश की व्यवस्था थी। जबकि गौहनिया चौराहे पर अस्थायी और टनकपुर हाईवे पर स्थायी गेट से आम लोगों को चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा था। करीब डेढ़ बजे गौहनिया चौराहा स्थित गेट से पुलिस ने लोगों का प्रवेश बंद कर दिया। सभी को टनकपुर स्थित गेट पर प्रवेश के लिए भेजा जाने लगा। इससे भीड़ बेकाबू हो गई। वहां पुलिस गेट पर चेकिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दे रही थी। इससे गेट पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। बाद में सूचना मिलने के बाद एसपी दिनेश कुमार पी गेट पर पहुंचे और लोगों को धैर्य के साथ प्रवेश के लिए कहा, मगर एसपी के जाते ही पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए बेरिकेडिंग कर दिया। इससे भीड़ आक्रोशित होकर गेट से बेरिकेडिंग को तोड़ते हुए बिना चेकिंग के ही सभा स्थल की ओर दौड़ गई और पुलिस देखती रह गई।
सुरक्षा को लगाए गए मेटल डिटेक्टर टूटे
कॉलेज मैदान में सभा स्थल पर जाने के लिए पुलिस ने मेटल डिटेक्टर लगाए थे। मगर भीड़ के चलते कई मेटल डिटेक्टर ही टूट गए। पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे उन्हें रोकर लोगों को प्रवेश दिया। इससे सिर्फ नाम के लिए मेटल डिटेक्टर साबित हुए। सुरक्षा को लेकर सजगता दिखाने वाली पुलिस सिर्फ गेट पर लोगों के पास देखकर ही प्रवेश देेती रही है।
विज्ञापन

बेरिकेडिंग को कूदकर अंदर घुस गए लोग
मुख्यमंत्री को पास से देखने के लिए लोग पुलिस की परवाह किए बिना बेरिकेडिंग के अंदर घुस गए। मंच से बाई ओर भीड़ पहुंच गई थी। हालांकि पुलिस कर्मी भीड़ को रोकने के पूरे प्रयास कर रहे थे, मगर भीड़ के जोश में उन्हें रोकने में सफल नहीं हो पा रहे थे। इससे पुलिस ने उनको रोकने के बजाय वहीं बैठा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें