फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी बोले- अब किसान आत्महत्या नहीं करता, युवाओं का पलायन रुका

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा में पूरी तरह से चुनावी अंदाज में थे। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाने साधने के साथ-साथ तराई के किसानों और युवाओं के मन को छुआ। तराई के किसानों की मेहनत को सराहा। किसान और युवाओं के मुद्दों पर पिछली सरकारों को कटघरे में खड़ा कर बीजेेपी सरकार की उपब्धियां गिनाईं। बोले, पिछली सरकारों ने सिर्फ किसानों का शोषण किया और युवाओं को दर-दर भटकने पर मजबूर किया, बीजेेपी आज सभी को अवसर उपलब्ध करा रही है। कहा- अब किसान आत्महत्या करने और युवा पलायन करने को मजबूर नहीं हैं।
विज्ञापन

जिले की बड़ी आबादी किसान है और तीन कृषि कानूनों के विरोध में पिछले साल दिल्ली में शुरू हुआ किसान आंदोलन कुछ दिन पहले ही कानून वापस होने पर खत्म हुआ। अब विधानसभा चुनाव करीब हैं। हालांकि जिले की चारों विधानसभा सीट पर बीजेपी काबिज है, लेकिन पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती क्योंकि ज्यादातर सीटों पर किसान और युवा वोटर ही जीत और हार तय करेंगे। मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं से बात शुरू कर किसानों की आत्महत्या की बात छेड़ी। बोले- पिछली सरकार में किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे, नौजवान रोजगार के लिए पलायन को मजबूर थे। प्रदेश में बीजेपी सरकार आते ही सबसे पहले कर्ज माफ किया गया। योग्य युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं। करीब 17 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री ने जिले के किसान और युवाओं पर ज्यादा फोकस रखा। इसका रिजल्ट भी देखने को मिला, ज्यादातर किसान और युवा जबरदस्त उत्साह में दिखे। उनकी भीड़ भी भरपूर थी। मौके पर माहौल ऐसा बना जैसे योगी जी के शब्दों ने मानों उनमें नया जोश भर दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें