बिलसंडा नगर के मोहल्ला भारतगंज में बच्चे की तालाब में डूबने से मौत के बाद रोते परिजन।संवाद
बिलसंडा। भारतगंज मोहल्ला में दो वर्षीय बालक की बुधवार सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भारतगंज मोहल्ला निवासी अनीस का दो वर्षीय इकलौता पुत्र हमजा बुधवार की सुबह करीब नौ बजे घर से खेलने निकला था। काफी समय तक वापस घर न आने पर उसकी मां नगमा उसे मोहल्ले में तलाशने लगीं। करीब तीन घंटे बाद घर के समीप स्थित तालाब में बच्चों ने बालक का शव उतरता देखा तो शोर मचाया। मोहल्ले के कई लोग एकत्र हो गए और बच्चे को तालाब से निकाल कर नगर के प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। इसके बार उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर एसडीएम नागेंद्र पांडेय और लेखपाल नीरज भी जांच करने पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमाॅर्टम नहीं कराया। हादसे के बाद से परिजन बदहवास हो गए। घर में मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा रही।