फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गर्भवती समेत दो महिलाओं को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकवारा में कुछ लोगों ने रंजिशन गर्भवती समेत दो महिलाओं को पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव निवासी लीलावती पत्नी धर्मपाल ने बताया कि पांच अक्टूबर को वह और उनकी गर्भवती देवरानी कोमल देवी घर पर थीं। परिवार के अन्य लोग बाहर गए हुए थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग रंजिशन उनके दरवाजे पर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने दोनों महिलाओं को डंडों से पीटा।
हमलावरों ने लीलावती को फावड़ा मारकर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पिटाई से कोमल देवी के गर्भस्थ शिशु के भी चोट आने की आशंका है। अभी तक दोनों महिलाएं अस्पताल में अपना उपचार कराती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य में सुधार होने पर लीलावती ने शुक्रवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव के झब्बू लाल, राम प्रताप, राम रतन, संजीव कुमार और अमत कुमार को नामजद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें