गजरौला। थाना गजरौला पुलिस ने एक वांछित को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि कल्याणपुर नौगवां की नहर के पास एक संदिग्ध युवक की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। युवक थाना गजरौला में दर्ज एक रिपोर्ट में वांछित था। पुलिस ने उसको जेल भेज दिया। संवाद