फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर ट्राॅलियां पकड़ी, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित ने पुलिस टीम के साथ बंडा रोड पर एक कॉलेज के समीप मिट्टी भरी दो ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रालियों को पुलिस के सुपर्द कर दिया गया। अभिलेख न होने पर ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया है। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन


क्षेत्र में सख्ती के बाद भी अवैध खनन नहीं रुक रहा है। भोर होते ही विभिन्न सड़कों पर मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां दौड़ने लगती हैं। खनन अधिकारी सुभाष कुमार ने विगत 11 मई को गांव जटपुरा के समीप अवैध खनन में जेसीबी और दो डंपर पकड़कर पुलिस को सौंपे थे। अगले दिन 12 मई को गांव भगवंतापुर के समीप खनन पकड़ने पर खनन अधिकारी से खनन माफिया ने अभद्रता की थी।
खनन अधिकारी ने मडलोडर को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया था। अभद्रता के मामले में कोतवाली पुलिस ने खनन अधिकारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार सुबह करीब नौ बजे नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित ने पुलिस के साथ घेराबंदी की। उन्होंने बताया कि बंडा हाईवे पर एक कॉलेज के समीप मिट्टी भरी दो ट्राॅलियों और ट्रैक्टरों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। खनन की रिपोर्ट भेजी जाएगी। पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को शेरपुर पुलिस चौकी के बाहर खड़ा कराया गया है। संवाद
विज्ञापन


-
अवैध खनन करते हुए जेसीबी पकड़ी

न्यूरिया। ग्राम भगतनिया में अवैध मिट्टी और रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। अवैध खनन करते हुए जेसीबी मशीन को पकड़ा गया, जबकि चालक भाग गया। खनन निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
खनन निरीक्षक सुभाष सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि शनिवार की रात करीब 12:30 बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि ग्राम भगतनिया में कई दिनों से अवैध खनन किया जा रहा है। टीम ने मौके से एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। हालांकि खनन में शामिल 8 से 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर चालक मौके से भाग गए। जेसीबी चालक भी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें