फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सियारों ने दो किशोरों पर किया हमला, बचाने आया युवक भी हुआ घायल

Fri, 06 Sep 2024 03:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में सियार के हमले का मामला सामने आया है। गांव जादमपुर के बाहर खेत में खेल रहे दो किशोरों पर दो सियारों ने हमला कर दिया। किशोरों को बचाने आए युवक को भी सियार ने जख्मी कर दिया। 
विज्ञापन
अस्पताल में घायल किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव जादमपुर के बाहर खेत में खेल रहे दो किशोरों पर सियारों ने हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। किशोरों के शोर मचाने पर बचाने गए युवक रईस अहमद पर भी हमला कर दिया। घायलों को सीएससी लाया गया, जहां उनको प्राथमिक उपचार दिया गया। 

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार शाम छह बजे की है। गांव निवासी रईस अहमद ने बताया कि उनका छोटा भाई अयान (15) और पड़ोस का सितारुद्दीन (14) गांव के बाहर खेत में खेल रहे थे। उनका घर गांव के बाहर खेत में है। इस दौरान दो सियारों ने दोनों पर हमला कर दिया। दोनों के चीखने पर रईस अहमद उन्हें बचाने को मौके पर पहुंचे। सियार ने उन पर भी हमला कर दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। गांव के लोग जुटने पर दोनों सियार खेतों की ओर चले गए। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें