फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परिवार के दो पक्षों ने एक दूसरे पर दर्ज कराई क्रॉस रिपोर्ट

Mon, 05 Oct 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बल्लभनगर कॉलोनी में पारिवारिक विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बल्लभनगर निवासी पूजा मौर्य की ओर से सुनगढ़ी थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक कि दो अक्तूबर की सुबह उनके ससुर ओमप्रकाश, सास शारदा, पति धर्मेंद्र कुमार और देवर जितेंद्र घर पर आए और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज की। विरोध पर मारपीट की और हत्या की धमकी दी। आरोपी उन्हें घर से निकलने का दबाव बना रहे हैं।
दूसरी ओर मोहल्ला नई बस्ती निवासी शारदा देवी पत्नी ओमप्रकाश ने की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि बल्लभनगर कॉलोनी में उनका एक मकान है, जिसमें उनका बड़ा बेटा धर्मेंद्र कुमार और पुत्रवधु पूजा मौर्य रह रहे हैं। पूजा ने उनके बेटे के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा कर रखा है। आरोप है कि पूजा मकान अपने नाम कराने का दबाव बना रही है। दो अक्तूबर की दोपहर करीब एक बजे पूजा ने नई बस्ती चौराहे के पास खड़ी उनके छोटे बेटे जितेंद्र की कार के शीशे तोड़ दिए और फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने और हत्या की धमकी दी। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि क्रॉस रिपोर्ट की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें