जहानाबाद। ग्राम अजीतडांडी स्थित गोशाला के आसपास खुले में पशु अवशेष पड़े होने और गंदगी व दुर्गंध से परेशानी का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय योगी सेना के पदाधिकारियों ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
शिकायती पत्र में कहा गया कि गोशाला के आसपास पशुओं के मृत अवशेष खुले में पड़े हैं, जिससे गंदगी और दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है और संक्रमण फैलने की आशंका है।
आरोप है कि सफाई और अवशेष हटाने की बात कहने पर गोशाला संचालक ने अभद्रता की। पदाधिकारियों ने पुलिस से अवशेष हटवाकर सफाई कराने और संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद