ग्राम बिलासपुर की घटना, प्रधान की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरिया। ग्राम बिलासपुर में लकड़कट्टों ने ग्राम समाज की भूमि पर खड़े सेमल के दो पेड़ काट दिए। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया।
थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर में ग्राम समाज की जमीन पर सेमल के पेड़ खड़े हैं। मंगलवार को लकड़कट्टों ने दो पेड़ काट लिए। जानकारी पर ग्राम प्रधान जीसुख लाल ने हल्का लेखपाल और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी के लट्ठों से भरी दो ट्रैक्टर ट्राॅली कब्जे में ले लीं, लेकिन लकड़कट्टे भागने में सफल रहे।
एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि लकड़ी व ट्रैक्टर ट्राॅली अमरिया पुलिस की सुपुर्दगी में देदी गई है, लेखपाल ने लकड़कट्टों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।