फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सिग्नल शंटिंग के दौरान ओवरशूट करने पर दो रेलकर्मी जवाब-तलब

Tue, 02 Sep 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सिग्नल ओवरशूट केे मामले में पीलीभीत रेलवे स्टेशन के दो कर्मचारियों को जवाब-तलब कर बरेली बुलाया गया है। इनका स्पष्टीकरण लेने के बाद दोनों कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब एक बजे शंटर सतपाल शंटिंग करते समय सिग्नल ओवरशूट कर गए। रेलवे का पैनल देख रहे एएसएम पीके वर्मा ने घटनाक्रम की शंटर से जानकारी ली। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद सोमवार की सुबह एडीआरएम मनोज कुमार, एडीएओ हरीशंकर सहित बरेली के अन्य अफसरों ने पीलीभीत रेलवे स्टेशन पहुंचकर मामले की जानकारी ली। यहां मंडलीय अफसरों ने सुपरवाइजरों की टीम गठित कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद सुपरवाइजरों की जांच रिपोर्ट के बाद मंगलवार को शंटर सतपाल व प्वाइंट मैन नीरज को बरेली कार्यालय में जवाब-तलब के लिए बुलाया गया है। विभागीय अफसरों की जांच पड़ताल के बाद दोनों कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें