फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आज बंद रहेंगे 12वीं तक के विद्यालय

Tue, 02 Sep 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए कक्षा 6 से 12वीं तक संचालित सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, माध्यमिक विद्यालयों और महात्मा गांधी आवासीय विद्यालयों में तीन सितंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए रहेगा। शिक्षक एवं अन्य कर्मियों को विद्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक प्रशासनिक कार्य संपादित करने होंगे। साथ ही यह निर्देश दिया गया है कि अवकाश अवधि में विद्यालयों में टीकाकरण एवं अन्य शासकीय कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे। एक से आठ तक के विद्यालयों को 3 सितंबर तक बंद रखने के पूर्व में आदेश जारी कर दिए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें