फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पीलीभीत में ट्रक की टक्कर से सिपाही समेत दो लोगों की मौत, बाइक से पुलिस लाइन जा रहे थे दोनों

Mon, 02 Jun 2025 09:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के टनकपुर हाईवे पर रविवार रात करीब 12 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। गौहनिया चौराहे के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
शिवम बालियान और बॉबी चौधरी के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के टनकपुर हाईवे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई। सुनगढ़ी थाने में तैनात सिपाही शिवम बालियान (30 वर्ष) अपने साथ शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी बॉबी चौधरी (25 वर्ष) पुत्र नन्हे बाबू के साथ पुलिस लाइन स्थित आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान गौहनिया चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अजगर ने किया चीतल का शिकार, जिंदा निगल गया; मंजर देख सहम गए सैलानी, देखें Video
विज्ञापन


सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। हालांकि टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया था। बताया जाता है कि जोरदार टक्कर के बाद दोनों लोगों के शव क्षत-विक्षत हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिपाही शिवम बालियान मूल रूप से बुलंदशहर जिले का रहने वाले थे। जानकारी पर परिजन पीलीभीत पहुंच गए। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें