फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: करंट लगने से महिला सहित दो लोग झुलसे, विद्युत उपकरण फुंके

Tue, 26 Aug 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन का जंपर टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से गांव महुआ गुंदे के कई घरों में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से महिला और नहा रहा युवक गंभीर रूप से झुलस गया। अधिकांश घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए। झुलसी महिला को पीलीभीत से बरेली रेफर कर दिया गया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एलटी लाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एसडीएम ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


हादसा थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव महुआ गुंंदे में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। गांव में बिजली की हाईटेंशन लाइन की डिस्क पंचर होने से जंपर टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे गांव के कई घरों में करंट उतर आया। लोग चीख पुकार करने लगे। परिषदीय स्कूल में करंट महसूस होने पर शिक्षकों ने बच्चों को मैदान में निकाल दिया। अधिकांश घरों में विद्युत चलित उपकरण फुंक गए। घर में झाड़ू लगा रही अंकित की पत्नी सीमा (25) करंट चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। पानी की मोटर चलाकर नहा रहे गांव निवासी शिवओम त्रिवेदी झुलस गए। झुलसे लोगों को कुर्रैया सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। झुलसी सीमा को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है।
गांव निवासी अचलेंद मिश्रा ने हादसे की जानकारी एसडीएम को दी। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर जांच कराकर कर कार्रवाई की मांग की। हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति शाम तक सुचारु नहीं हो सकी। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने गांव पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कुछ घरों में करंट आने की जानकारी लोगों ने दी। महिला समेत दो लोग झुलसे हैं। उपखंड अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि 11 हजार केवीए लाइन की डिस्क पंचर होने से उसका जंपर टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से हादसा हुआ है। 11 हजार केवीए लाइन को चालू करा दिया गया है। एलटी लाइन को भी शीघ्र ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें