फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टनकपुर हाईवे पर जाम लगाकर किया विरोध प्रदर्शन, हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 01:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में गोशाला संचालक से मारपीट के आरोपी विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष ने शनिवार को संगठन के लोगों के साथ मिलकर हाईवे पर हंगामा कर दिया। समझाने पर भी हाईवे से नहीं हटे तो पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में पंडरी की गोशाला संचालक से मारपीट और अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे के विरोध में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर टनकपुर हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे से न हटने और जाम लगाने पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व न्यूरिया थाने में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष यसवंत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि यसवंत सिंह ने पंडरी स्थित गोशाला में जाकर गोशाला संचालक प्रधान के पुत्र के साथ अभद्रता और मारपीट की। संगठन के लोग मुकदमे का विरोध कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें- UP: 11 सितंबर की रात... अकेले बाइक से रेकी करने गया था रामनिवास, इस बात से खफा होकर गैंग लीडर ने भगाया; खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दो अन्य संगठनों के लोग एकत्रित हुए। विरोध करते हुए टनकपुर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने समझाने का प्रयास किया। न मानने पर मुकदमे के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें जिला अध्यक्ष यसवंत सिंह समेत दो अन्य लोग शामिल हैं। वहीं हंगामे के चलते करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे वाहन चालक भी परेशान हो गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें