फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो पक्ष भिड़े... गोली लगने से तीन, मारपीट में दो घायल

Fri, 31 Jan 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर की चौसरा वाली रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार देर रात दो पक्षों में रंजिश को लेकर विवाद हो गया। लाठी-डंडे चलने के साथ ही जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। वहीं लाठी-डंडों से मारपीट में दो लोगों को चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी सुजीत कुमार और गांव चौसरा निवासी पूर्व प्रधान लालाराम गंगवार में रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों का बुधवार की रात करीब 11 बजे चौसरा वाली रेलवे क्रॉसिंग के पास आमना-सामना हो गया। कहासुनी होने लगी। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। कई राउंड गोली चली।
गोली लगने से एक पक्ष के सुजीत, उनके भाई अजीत व दूसरे पक्ष के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोकलिया निवासी हर्षित कुमार घायल हो।
गोली अजीत कुमार के मुंह में, सुजीत कुमार के पेट में और हर्षित कुमार की दाईं जांघ में लगी है। गांव चौसरा निवासी पूर्व प्रधान लालाराम गंगवार और इसी गांव के रवि कुमार लाठी-डंडों के प्रहारों से घायल हुए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आधे घंटे से अधिक समय तक विवाद होता रहा। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली के अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें