फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 103 में से दो बच्चे जांच में पाए गए नेत्र रोगी

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव हाफिज नगर के विद्यालय में  बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण ।  संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव हाफिजनगर बन्हाई के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को आयोजित शिविर में 103 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर मेें दो बच्चे नेत्र रोगी पाए गए।
विज्ञापन

शिविर में बच्चों की सुविधा के लिए पांच पटल बनाए गए थे। पहले पटल पर बच्चों का पंजीकरण, तीन पटलों पर परीक्षण किया जा रहा था, और पांचवें पटल पर बच्चों को दवाई दी जा रही थी। परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. ललिता रस्तोगी, नेत्र परीक्षण अधिकारी देवेंद्र कुमार और स्टॉफ नर्स प्रगति पांडेय ने किया।
विज्ञापन

नेत्र परीक्षण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दो बच्चे नेत्र रोगी पाए गए। उन्हें दवाई दे दी गई है। बाकी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें