बीसलपुर के गांव हाफिज नगर के विद्यालय में बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण । संवाद
बीसलपुर। गांव हाफिजनगर बन्हाई के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को आयोजित शिविर में 103 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर मेें दो बच्चे नेत्र रोगी पाए गए।
शिविर में बच्चों की सुविधा के लिए पांच पटल बनाए गए थे। पहले पटल पर बच्चों का पंजीकरण, तीन पटलों पर परीक्षण किया जा रहा था, और पांचवें पटल पर बच्चों को दवाई दी जा रही थी। परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. ललिता रस्तोगी, नेत्र परीक्षण अधिकारी देवेंद्र कुमार और स्टॉफ नर्स प्रगति पांडेय ने किया।
नेत्र परीक्षण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दो बच्चे नेत्र रोगी पाए गए। उन्हें दवाई दे दी गई है। बाकी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। संवाद