फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस मुठभेड़ में बदायूं के दो शातिर लुटेरे घायल, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। रविवार देर शाम बिलसंडा तिराहे के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर लुटेरे पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीसलपुर कोतवाल संजीव शुक्ला एसओजी प्रभारी अजय कुमार और सर्विलांस प्रभारी जगदीप मलिक के साथ बिलसंडा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने पीछा किया तो कार कटना नदी पुल के पास फंस गई। वहां से दोनों बदमाशों ने फिर से गोलीबारी की, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
मुठभेड़ में दोनों बदमाश असलम (38) पुत्र लाल खां और अशरफ पुत्र अकबर, निवासी सखानू अलाबुर, जनपद बदायूं, गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के खिलाफ लूट और चोरी जैसे अपराधों में दर्जनभर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उनकी कार बिना नंबर की पाई गई। पुलिस ने मौके से कारतूस, तमंचा और कार बरामद कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें