फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टाइगर तिराहे के शिलापट से हटा लिपिक का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के सभासद द्वारा पंचायत क्षेत्र के चौराहे पर लगे शिलापट में नगर पालिका अध्यक्ष के पति व लिपिक के नाम मानक विपरीत लिखे जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत पर जांच शुरू होने से पहले ही नगर पंचायत स्तर से लिपिक का नाम हटवा दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के वार्ड 10 के सभासद अभिषेक बाजपेई द्वारा बीते सप्ताह पहले डीएम से की गई लिखित शिकायत में बताया गया कि नगर पंचायत की अध्यक्ष संदीप कौर हैं, लेकिन उनके पंचायत क्षेत्र में कई कार्यों के शिलापट या लोकार्पण पर उनके पति के साथ नाम संदीप संतोख सिंह संधू लिखा जाता है।
इसके साथ ही लिपिक अर्जुन सिंह बुढ़ा का भी नाम लिखा जाता है, जो कि शासनादेश के मानकों के विपरीत है। डीएम ने मामले की जांच एडीएम वित्त को सौंपी, वैसे ही लिपिक का नाम शिलापट से मिटवा दिया गया। हालांकि नगर पालिका अध्यक्ष के पति का नाम अभी भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें