फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिलसंडा में पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल

विज्ञापन
लूट के आरोपी को पकड़ कर ले जाती पुलिस । स्रोत - पुलिस
विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। थाना करेली क्षेत्र में जूता व्यापारी से लूट के मामले में आरोपी दो बदमाशों से सोमवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ जगदीप सिंह मालिक सोमवार रात में टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मरेना नहर से लूट के आरोपी निकलने वाले हैं। इस पर वह मरेना की नहर पर टीम के साथ पहुंच गए। इस दौरान बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए।

पूछताछ में घायलों ने अपने नाम कुलदीप और आकाश बताए। दोनों जिला शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव ढकिया तिवारी के रहने वाले हैं। एसओ जगदीप सिंह ने बताया कि दोनों ने 23 मई की रात को बमरौली और बबूरा के बीच बमरौली निवासी जूता व्यापारी मो. सगीर से तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूट लिया था।
विज्ञापन




मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। दो तमंचे, तीन कारतूस, दो खोखे और लूट की बाइक बरामद की गई है। एसओ ने बताया कि बदमाशों का पहले सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। जहां उपचार के बाद उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें