फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पौने दो करोड़ से दो किलोमीटर जर्जर मार्ग का होगा निर्माण

Mon, 07 Sep 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
राम बहादुर
विज्ञापन
बरखेड़ा। ग्राम खगाई से उमरा खान सिंह की नहर की पुलिया तक दो किलोमीटर लंबे जर्जर खड़ंजा मार्ग के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब पौने दो करोड़ का खर्च होना है।
विज्ञापन

इस सड़क के बनने से न केवल खगाई और उमरा खान सिंह के लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि लखा खास और दोलापुर के वासियों को भी लंबा चक्कर काटकर आवागमन करने से मुक्ति मिलेगी, जिससे दूरी और समय दोनों की बचत होगी। इसके अलावा इस मार्ग के निर्माण से गांव करोड़, गजरौला और बरखेड़ा आने-जाने वाले क्षेत्र के तमाम ग्रामीणों को सुविधा मिल सकेगी। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक ने इस जर्जर मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति की दिशा में आगे बढ़ाया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके जैन ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में तो सहूलियत होगी ही, साथ ही आसपास के गांवों के किसानों को अपनी फसल लाने-ले जाने के लिए भी एक सुगम रास्ता मिलने से वर्षों पुरानी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। इसका प्रस्ताव जल्द ही स्वीकृत करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
फोटो-8

इस सड़क के निर्माण से गांव के लोगों को बहुत बड़ा फायदा पहुंचेगा। वर्तमान में खड़ंजा मार्ग कई स्थानों पर टूट चुका है। निर्माण होने से आवागमन हो जाएगा।

धर्मवीर


फोटो-7
इस मार्ग के बन जाने से बरखेड़ा और करोड़ की बाजार तक आने-जाने में समय और पैसा दोनों की बचत होगी। खगाई के साथ ही अन्य गांवों को भी इसका फायदा मिलेगा।
राम बहादुर
-

राम बहादुर

राम बहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें