फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवहा नदी में नहाने गए दो दोस्त डूबे, तलाश में जुटे खोताखोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। देवहा नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे गए। गोताखोरों ने किशोरों की तलाश शुरू कर दी मगर सफलता नहीं मिली। तीन थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नदी का स्थान तीनों थानों के सीमा क्षेत्र में पड़ता है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की ईदगाह कांशीराम कॉलोनी निवासी अफजाल और रुस्तम पड़ोसी हैं। अफजाल का पुत्र 16 वर्षीय अनस और रुस्तम का 15 वर्षीय पुत्र फरमान आपस में दोस्त हैं। दोनों दोस्त मंगलवार को दोपहर में दो बजे रेलवे पुल के पास देवहा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में पहुंचने से दोनों डूबने लगे।
आसपास के कुछ लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो शोरशराबा शुरू कर दिया मगर तब तक दोनों डूब चुके थे। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल हरीश वर्धन सिंह, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर बलवीर सिंह, जहानाबाद इंस्पेक्टर प्रभाष चंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शहर के गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई गई मगर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड और पीएसी को भी मौके पर बुलाकर किशोरों की तलाशा कराई जा रही है। किशोरों की नदी में डूबने की खबर मिलते ही नदी के तट पर भारी भीड़ एकत्र हो गई है। अब एसएसबी को बुलाने की तैयारी चल रही है, ताकि किशोरों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें