फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएमओ कार्यालय के बर्खास्त संविदा कर्मी पर ठगी की दो प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सीएमओ कार्यालय से बर्खास्त किए गए आयुष्मान भारत योजना में कार्यरत संविदा कर्मी अरुण मौर्या पर उधार के रुपये हड़पने और धमकी देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। आरोपी द्वारा दिए गए चेक बाउंस होने के बाद पीड़ितों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एक मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा निवासी नीलेश सक्सेना ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि नई बस्ती निवासी अरुण कुमार मौर्य ने उनसे जरूरत का हवाला देकर करीब साढ़े पांच लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये मांगने पर आरोपी ने चेक दिया, जो बाउंस हो गया। शिकायत करने पर आरोपी के पिता रमाकांत मौर्य ने भी गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।
दूसरे मामले में निरंजन कुंज कॉलोनी निवासी सुमित सक्सेना ने आरोप लगाया है कि आरोपी अरुण कुमार मौर्य ने आयुष्मान भारत योजना में कार्यरत रहते हुए निजी परेशानी और व्यापार में नुकसान का बहाना बनाकर अलग-अलग किस्तों में 3,43,723 रुपये उधार लिए। इसके अलावा 13,970 रुपये का स्टेशनरी सामान भी उधार लिया।
विज्ञापन

भुगतान के लिए दिए गए दो चेक भी बाउंस हो गए। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी ने अपने पिता रमाकांत मौर्य, भाई पंकज मौर्य और अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे दुकान पर बुलाकर धमकाया। साथ ही आईजीआरएस में की गई शिकायत वापस लेने का दबाव भी बनाया गया। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें