फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीलीभीत में विद्युत निगम के दो अधिशाषी अभियंता निलंबित, शाहजहांपुर में दो एसडीओ और दो जेई पर हुई कार्रवाई

Mon, 24 Nov 2025 07:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत/शाहजहांपुर

सार

पीलीभीत और शाहजहांपुर में विद्युत निगम ने कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की है। पीलीभीत में दो अधिशाषी अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। उधर, शाहजहांपुर में दो एसडीओ और दो जेई निलंबित किए गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में एक नवंबर को रूपपुर कमलू विद्युत उपकेंद्र के आठ एमवीए ट्रांसफार्मर में लगी आग की जांच रिपोर्ट के आधार पर दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने चीफ इंजीनियर बरेली की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई के आदेश जारी किए। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि एक नवंबर की तड़के 3:15 बजे 11 केवी इनकमिंग डीसीबी में विस्फोट से आग लगी, जिसके बाद 33 केवी ब्रेकर समय पर ट्रिप न होने से केबल जॉइंटिंग किट में फ्लैशओवर हुआ और नीचे जमा तेल में आग फैलकर पूरे ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर गई। 

रखरखाव में लापरवाही और नियमित टेस्टिंग न होने की पुष्टि होने पर अधिशासी अभियंता पंकज भारती और चंद्रभान सिंह को निलंबित किया गया है। इस अवधि में एक्सईएन विद्युत वितरण पंकज भारती को कार्यालय मुख्य अभियंता वितरण अयोध्या क्षेत्र से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दो एसडीओ और दो जेई निलंबित 
शाहजहांपुर के निगोही ब्लॉक के गांव संडाखास में निर्माणाधीन बिजली उपकेंद्र के कार्य में लापरवाही बरतने पर दो एसडीओ और दो जेई को बिजली निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने निलंबित कर दिया। इसमें इलेक्ट्रिकल वर्क्स के एसडीओ उमेश चंद्र व जेई विशाल शर्मा और सिविल सर्विस के एसडीओ व जेई अमित मिश्रा शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें