फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत से जयपुर संचालित दो बसें कीं सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत-जयपुर के लिए संचालित दो बसों को एआरटीओ ने सीज करते हुए एक बस का चालान किया है। साथ ही तीनों बसों पर करीब 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

रात के समय जिले के जहानाबाद, अमरिया, बरखेड़ा, पूरनपुर और बीसलपुर सहित तमाम स्थानों से स्लीपर बसों का संचालन किया जा रहा है। यह बस संचालक नियम विरुद्ध तरीकों से बसों का संचालन कर रहे हैं। इसको लेकर शिकायतें भी पहुंच रही हैं। मंगलवार को एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने अमरिया, जहानाबाद, पूरनपुर की ओर से आने वाली स्लीपर बसों को लेकर अभियान चलाया। ललौरीखेड़ा चौकी के करीब जयपुर, दिल्ली को जाने वाले तीन बसों में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान बस में मानक के विपरीत सवारियों को बैठाया गया था। बस में यात्रियों को बैठाने के लिए अतिरिक्त सीटों को लगाया गया था। वहीं, एक बस के कुछ कागज भी अपूर्ण मिले।
इस पर एआरटीओ ने दो बसों को सीज करते हुए ललौरीखेड़ा चौकी पर खड़ा करा दिया। वहीं, एक बस का चालान किया। तीनों बसों में एक पर 26 हजार, दूसरी पर 15 और तीसरी पर 14 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नियमों की अनदेखी कर बसों का संचालन करने पर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें