पीलीभीत में दो सगे भाई माइनर के कोलाबा की सफाई के लिए लोहे की सरिया सीधी कर रहे थे। सरिया ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन में टच गया। करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पीलीभीत थाना क्षेत्र के गांव ललौर गुजरानपुर निवासी दो सगे भाइयों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। माइनर के कोलाबा की सफाई के दौरान लोहे की सरिया ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में छू जाने से दोनों की मौके पर ही झुलस कर जान चली गई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव ललौर गुजरानपुर निवासी दो भाई माइनर के कोलाबा की सफाई के लिए लोहे की सरिया सीधी कर रहे थे। सरिया ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन में टच गया। इससे करंट सरिया में उतर गया और उसकी चपेट में दोनों भाई आ गए। करंट लगने से दोनों भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।