फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम उल्लघंन कर रहे स्कूली वाहन, एआरटीओ के निर्देश भी बेअसर

विज्ञापन
स्कूली बस को सीज करते एआरटीओ अमिताभ राय। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। एआरटीओ ने स्कूली वाहनों को मानक के अनुरूप चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी स्कूल संचालक वाहनों के प्रति गंभीर नहीं है और नौनिहालों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। चेकिंग के दौरान ऐसे तमाम वाहन मिले जो नियमों को उल्लंघन कर रहे हैं। शनिवार को कई वाहनों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एआरटीओ अमिताभ राय ने बीसलपुर क्षेत्र में स्कूल वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान ईदगाह चौराहे के पास एक स्कूल की बस फिटनेस समाप्त होने के बाद भी बच्चों को लेकर जा रही थी। जब फिटनेस प्रमाण पत्र चालक से मांगा, तो वह नहीं दिखा सका। इस पर शुगर मिल पुलिस चौकी में बस को सीज किया गया। इसके अलावा शहर के स्कूलों में भी स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया। मानक पूरे करने के बाद ही चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पहले भी लगातार स्कूली वाहन मानक के अनुसार नहीं मिलने पर कार्रवाई की। एआरटीओ ने बताया कि अगर स्कूली वाहन मानक के अनुसार नहीं मिलते हैं, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के छठे दिन शनिवार को पीलीभीत और बीसलपुर क्षेत्र के प्रदूषण जांच केंद्रों की चेकिंग की गई। प्रदूषण जांच केंद्रों को रेट लिस्ट स्पष्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। डीजल वाहनों की प्रदूषण जांच सही से की जाए। वाहन को मशीन के नोजल के नजदीक रखा जाए ताकि सही जांच हो सके एवं वाहन की फोटो भी आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें