फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो बाइकें भिड़ीं, युवक की मौत, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। खुदागंज मार्ग पर गांव अमृता खास के पास मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय अभिषेक कश्यप की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी 20 वर्षीय अभिषेक कश्यप पुत्र महेश कुमार मंगलवार की शाम बाइक से गांव अमृता खास होकर नगर को आ रहे थे। उनकी बाइक पर गांव के ही अर्जुन वर्मा भी थे। इधर, गांव रसिया खानपुर निवासी सलीम नगर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। बाइक पर उनकी पुत्री जिया खालिदा भी थीं। रास्ते में गांव अमृता खास में पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ,जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।
तीनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी होते ही मृतक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें