फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली नहीं आने से दो घंटे तक परेशान रहे ढाई हजार उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के छतरी चौराहा फीडर पर इंसुलेटर पंचर होने से ढाई हजार उपभोक्ताओं की दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा शहर के अन्य इलाके में बिजली कटौती की समस्या से परेशान होते रहे। बिजली व्यवस्था में सुधार न होने से लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
विज्ञापन

शहर में फॉल्ट की समस्या होने से रोजाना कई घंटे उपभोक्ताओं की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार की सुबह करीब सात बजे शहर के छतरी चौराहा फीडर का इंसुलेटर पंचर होने से यहां के ढाई हजार उपभोक्ताओं को करीब दो घंटे आपूर्ति नहीं मिल सकी। इससे इस फीडर के बल्लभ नगर, स्टेशन चौराहा, नई बस्ती, का गुरुद्वारें के आसपास, राजा बाग सहित अन्य इलाकेे प्रभावित रहे। सूचना पर पहुंची टीम ने करीब दो घंटे के बाद यहां की आपूर्ति को सुचारु किया।
इसके बाद कटौती से लोग परेशान हुए। वहीं शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, तुलाराम, आवास विकास, सुरभि कॉलोनी, निरंजनकुंज कॉलोनी, अवध नगर, रामबिहार, राजीव कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में कटौती होती रही।
विज्ञापन

जेई जहांगीर आलम ने बताया कि छतरी चौराहा फीडर पर इंसुलेटर पंचर होने से यहां के उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित रही। अन्य जगह सप्लाई सही रही। बाकी जहां भी उपभोक्ताओं को दिक्कत आ रही है, वहां उसे दिखवा कर सही करा दिया जा रहा है। किसी भी उपभोक्ता की शिकायत नजरअंदाज नहीं की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें