फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर बकरी खींच ले गया तेंदुआ

Sun, 10 Aug 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर में घुसकर तेंदुआ ने एक बकरी पर हमला कर घायल कर दिया। दूसरी बकरी को समीप के गन्ने के खेत में खींचकर खा गया। शनिवार सुबह गन्ना के खेत के समीप बकरी के अवशेष मिले। सूचना पर पहुंची संपूर्णानगर सामाजिक वानिकी की टीम को तेंदुए के पैरों के निशान मिले। घटना शुक्रवार रात की है। गांव नहरोसा निवासी हीरालाल के घर में दो बकरियां बंधी थीं। समीप ही हीरालाल चारपाई पर सो रहा था। रात को छप्परपोश घर में घुसे तेंदुआ ने एक बकरी पर हमला कर घायल कर दिया। दूसरी बकरी को समीप के गन्ना के खेत में खींच ले गया। एकत्र हुए लोगों ने शोर-शराबा किया। रात को ही संपूर्णानगर की सामाजिक वानिकी की टीम को सूचना दी गई। शनिवार सुबह गन्ना के खेत के समीप बकरी के अवशेष मिले। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया था। लोगों को तेंदुआ की चहल कदमी को लेकर सतर्क किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें