फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संदिग्ध विदेशी लेनदेन के मामले में दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर (पीलीभीत)। भारतीय स्टेट बैंक के बचत खातों से वीजा वैश्विक डेविड कार्ड के जरिये विदेशी स्थानों पर लाखों का संदिग्ध लेनदेन करने के मामले में सोमवार को साइबर सेल की टीम ने माधोटांडा पुलिस के सहयोग से दो आरोपियों की दबोच लिया। एक आरोपी पूरनपुर और दूसरा लखनऊ का है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एक दिन पूर्व माधोटांडा और पूरनपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधकों ने ऑनलाइन करीब 80 लाख से अधिक का संदिग्ध लेनदेन करने के मामले में पूरनपुर और माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें छह लोगों को नामजद किया गया था। मुख्य साजिशकर्ता पूरनपुर के बमनपुरी निवासी अली खान को बताया गया था।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देश पर साइबर सेल से जुड़ी टीम सक्रिय हो गई। सोमवार को साइबर सेल प्रभारी अजय यादव ने तकनीकी टीम के अलावा माधोटांडा पुलिस के सहयोग से मुख्य साजिशकर्ता पूरनपुर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी अली खान और लखनऊ के विक्रम नगर निवासी योगेन्द्र मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

घटना में प्रयोग दो मोबाइल भी बरामद किए गए। एसओ अचल कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बैंकों से पत्राचार कर धोखाधड़ी की धनराशि को वापस कराने की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें