उपाधि महाविद्यालय में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी के बीच दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आगाज हुआ। पहले दिन विभिन्न वर्गों की दौड़ प्रतियोगिता हुई। बीकॉम और बीए की टीम के बीच क्रिकेट मैच भी हुआ। जिसमें बीकॉम ने मैच जीत लिया। छात्र वर्ग की सौ मीटर दौड़ में तुषार अव्वल रहे।
महाविद्यालय में क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ प्रबंध समिति के सचिव मुरली मनोहर अग्रवाल, सहसचिव डॉ. प्रदीप अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. आरएस मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सत्येंद्र नारायण द्वारा क्रीड़ा समारोह के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस दौरान सचिव और सहसचिव ने प्रतिभागियों को खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। इसके बाद शीतल वर्मा, शबनूर, पूजा, सुमन, सानिया, अरीब, मंजू आदि ने एनएसएस पैरोडी पेश कर तालियां बटोरी। शीतल वर्मा, पूजा, रूबीना आदि ने लोकनृत्य पेश किया। इस दौरान छात्र वर्ग की सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें तुषार जैसवार, श्रीप्रकाश, दाताराम ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीए और बीकॉम के छात्रों के बीच क्रिकेट मैच भी हुआ। जिसमें बीकॉम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए बीए टीम को पराजित कर मैच जीत लिया। इधर, महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का भी मंगलवार को समापन हो गया। संचालन डॉ. अमित कुमार व डॉ. साधना अग्रवाल ने किया। क्रीड़ा प्रभारी ने बताया कि बारिश के चलते क्रीड़ा समारोह में व्यवधान हुआ है। शेष प्रतियोगिताएं बुधवार को होगी। इस मौके पर डॉ. केआर कांडपाल, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. प्रणव शास्त्री, डॉ. मुकुल अग्रवाल, डॉ. फैज, डॉ. राखी मिश्रा, डॉ. संगीता द्विवेदी, डॉ. रुचि चंद्रा, डॉ. कविता कनौजिया, डॉ. शैफाली सक्सेना, डॉ. केपी सिंह, आरती तिवारी, राजेश, अवनीश सक्सेना, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।