फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्राह में गिरी मकान की छत, तीन बच्चे घायल

Fri, 10 Jul 2015 11:12 PM IST
Bilsnda
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तुर्राह में एक ग्रामीण के कच्चे मकान की छत बारिश के कारण भरभराकर गिर गई। जिससे उसके नीचे खेल रहे तीन बच्चे मलवे के नीचे दब गए। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आस पड़ोस के लोगों ने बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और घायलावस्था में तीनों को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

गांव निवासी रीतराम ने बताया कि वह अपने भाई दयाराम और परिवार की महिलाओं के साथ शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे खेत में धान की रोपाई करने चला गया था। घर पर विवाहित बहन द्रोपदी और बच्चे थे। बताते हैं कि दोपहर करीब 12 बजे जिस कमरे में बच्चे खेल रहे थे उसी कमरे की कच्ची छत अचानक भरभरा कर गिर गई। जिससे उसके नीचे खेल रहा द्रोपदी का दस वर्षीय पुत्र विशाल, दयाराम का पुत्र राहुल और रीतराम का पुत्र आकाश मलबे के नीचे दब गया। छत के गिरने और बच्चों की चीख पुकार की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने तीनों घालय बच्चों को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया। उधर सीएचसी अधीक्षक डा. श्रीराम ने बताया कि तीनों बच्चे अब ठीक हैं। मलबे में अगर अधिक देर तक दबे रहते तो बचाना मुश्किल पड़ जाता। उधर इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। जिसने सुना वह मौके की ओर दौड़ गया। जिससे वहां भीड़ लगी रही।

दो जर्जर मकानों की बारिश में गिरी छत, नुकसान
थाना क्षेत्र के ग्राम सुरदासपुर निवासी मुन्ना खां व भूरा खां का पक्का पुराना घर है। जो काफी जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। इसके चलते दोनों परिवारों के लोग अलग घर में सोए थे। रात बारिश दौरान दोनों के मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मकान में किसी के मौजूद न होने के कारण कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन इन परिवारों का काफी घरेलू सामान छत के मलवे में दब कर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें