फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादीशुदा प्रेमिका की मौत के गम में ट्रक चालक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बिलसंडा मार्ग पर गांव मानपुर के पास बृहस्पतिवार दोपहर लखीमपुर खीरी के एक ट्रक चालक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने छानबीन की तो मालूम हुआ कि युवक ने अपनी प्रेमिका की मौत के गम में आत्महत्या की है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


लखीमपुर के थाना भीरा क्षेत्र के गांव जयदेवपुर निवासी विशाल कुमार की सूचना पर कोतवाली पुलिस बृहस्पतिवार दोपहर बिलसंडा मार्ग पर गांव मानपुर के निकट पहुंची। वहां पर एक पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटकता मिला। विशाल ने पुलिस को बताया कि मृतक 25 वर्षीय मनोज कुमार उनका सगा भाई था। वह ट्रक चालक था। मृतक के भाई ने पुलिस को यह भी बताया कि मनोज कुमार का गांव की ही एक विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अपनी प्रेमिका से विवाह करना चाहता था, लेकिन वह पहले से विवाहित थी। संभवत: इसी कशमकश में महिला ने बुधवार को शाम चार बजे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मनोज बृहस्पतिवार को दोपहर पंजाब से ट्रक लेकर लौट रहा था। जब मानपुर गांव के पास ट्रक लेकर पहुंचा। तभी उसे फोन पर पता चला कि उसकी प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली।
प्रेमिका के गम में उसने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। उसके बाद उसने मोबाइल पर अपनी लोकेशन डालकर फोन स्विच ऑफ कर लिया। परिजन मोबाइल फोन पर डाली गई लोकेशन के आधार पर मानपुर आ गए और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि जांच में स्पष्ट हो गया है कि मनोज ने अपनी प्रेमिका की मौत के गम में आत्महत्या की है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें