फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रक कंडक्टर से 1.29 लाख की ठगी, आरोपी भागा

Sat, 13 Dec 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राजस्थान से चीनी लोड कराने पीलीभीत आए ट्रक के कंडक्टर को दो शातिर ठगों ने बातों में उलझाकर 1.29 लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना एलएच शुगर फैक्ट्री के बाहर हुई, जहां ठगों ने कथित तौर पर सम्मोहन का सहारा लेकर कंडक्टर से ट्रक में रखी नकदी निकलवा ली और ई-रिक्शा से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के ग्राम जगमोहननपुर निवासी नारायण लाल गुर्जर ट्रक चालक हैं। उनके साथ गांव के ही कंडक्टर बहादुर गुर्जर थे। बताया गया कि दोनों बरेली में कोयला उतारने के बाद शनिवार सुबह पीलीभीत स्थित एलएच शुगर फैक्ट्री में चीनी लोड कराने पहुंचे थे। फैक्ट्री के बाहर ट्रक खड़ा कर चालक एंट्री कराने अंदर चला गया।
इसी दौरान पैदल आए दो युवकों ने किसी बहाने से कंडक्टर बहादुर को ट्रक से नीचे उतार लिया और बातों में फंसा लिया। कंडक्टर के अनुसार वह दोनों युवकों के पीछे-पीछे करीब 100 मीटर तक चला गया। इस दौरान ठगों ने उससे रुपये के बारे में पूछताछ की। सम्मोहित अवस्था में कंडक्टर ने ट्रक में रखे रुपये होने की जानकारी दे दी और वापस जाकर ट्रक से 1 लाख 29 हजार रुपये निकालकर उन्हें सौंप दिए। इसके बाद ठगों ने मंत्र टूटने की बात कहकर उसे ट्रक के पास भेज दिया और खुद पास खड़े ई-रिक्शा में बैठकर भाग गए। कुछ देर बाद होश आने पर कंडक्टर ने शोर मचाया और चालक को जानकारी दी। सूचना पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें